अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्रकार कमरून निशा सम्मानित

बैकुंठपुर (कोरिया)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरिया पुलिस द्वारा मानस भवन बैकुंठपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश, मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक विजय कुर्रे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे उपस्थित रहे। उनके द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूलों के छात्र-छात्राओं, समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं तथा किन्नर समाज की प्रतिनिधियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में पत्रकारिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दैनिक चैनल इंडिया की ब्यूरो चीफ कमरून निशा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी समाज हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने पर कमरून निशा ने कोरिया पुलिस, जिला प्रशासन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है और इससे उन्हें समाज व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button