शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह… 

कुलेश्वर कुशवाहा बलरामपुर //बलरामपुर जिले के जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा ने एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। पहले उन्होंने महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान किया, वहीं बाद में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित “जन संवाद” कार्यक्रम में मितानिन बहनों से आत्मीय संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए ।

वाड्रफनगर स्थित शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय, वाड्रफनगर में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बेला अनिल कुशवाहा शामिल हुईं। इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया । उन्होंने कहा कि—युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक ताकत है। विद्यार्थियों का समर्पण, संघर्ष और सफलता समाज को नई दिशा देती है।”

उन्होंने छात्रों को अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शैक्षणिक उपलब्धियों ने समारोह को विशेष बना दिया।

स्वास्थ्य पंचायत मितानिन सम्मेलन जन संवाद में सहभागिता ….

महाविद्यालय कार्यक्रम के बाद बेला अनिल कुशवाहा काष्ठागार नीलामी भवन, वाड्रफनगर में आयोजित स्वास्थ्य पंचायत मितानिन सम्मेलन “जन संवाद” कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस आयोजन में क्षेत्र की मितानिन बहनों के साथ ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण, टीकाकरण, पोषण आहार तथा जनजागरूकता अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

बेला अनिल कुशवाहा ने मितानिन बहनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा मितानिन बहनें हमारे स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत कड़ी हैं, जो अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा और संवेदनशीलता पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। आपका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि “स्वस्थ पंचायत – सशक्त छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को लेकर सभी मिलकर निरंतर कार्य करेंगे।

शिक्षा और स्वास्थ्य—दोनों क्षेत्रों में प्रतिबद्धता…

एक ओर जहां महाविद्यालय में युवाओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए मितानिन बहनों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इन दोनों कार्यक्रमों में सहभागिता से स्पष्ट है कि बेला अनिल कुशवाहा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button