छत्तीसगढ़ रायपुर कोरिया मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जीपीएम बिलासपुर सूरजपुर राजनितिक खेल देश वारदात अन्य

लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए ज़िला कोरबा में त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम

On: June 3, 2024 1:37 PM
Follow Us:

◆ इस खबर को आगे शेयर करें ◆

State TV India/कोरबा – जिला कोरबा में दिनांक 04.06.2024 को लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतगणना आई टी कॉलेज झगरहा में किया जाना है जिसके लिये सिद्धार्थ तिवारी भापुसे. पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन पर शांतिपूर्ण मतगणना कराये जाने के उद्देश्य से त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।त्रि स्तरीय सुरक्षा में आउटर कार्डन में जिला पुलिस बल, मध्य कार्डन में नगर सैनिक व वन कर्मी और इनर कार्डन में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल को लगाया जा रहा है। जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और कर्मचारी, यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी मिलाकर 500 से ज़्यादा अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।पुलिस के द्वारा एक मैप जारी किया गया है जिसमें बताया गया है की आई टी कॉलेज मार्ग में बडी गाडी सुबह 05 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। जिसके लिये निम्न डायवर्सन पॉइंट लगाया गया है।

 

1. नकटीखार से दादर रोड, सुभाष चौक की ओर।

2. झगरहा तिरहा से कोरकोमा, गोढ़ी रोड, उरगा होते हुए।

3. रिस्दी चौक से सीएसईबी चौक, राताखार से सर्वंमंगला होते हुए।

4. उरगा चैक से तरदा तिराहा से सर्वमंगला होते हुए कुसमुण्डा , बालको।

5. बरमपुर से सीतामढ़ी होते हुए कुसमुण्डा, कटघोरा की ओर

 

पार्किंग पॉइंट

1. रिस्दी चौक के पास पार्किंग

2. झगरहा चौक के पास

3. आईटी कॉलेज तिराहा के पास।

4. नकटीखार तिराहा के पास।

5. भालू सटका के पास।

6. आईटी कॉलेज के अंदर पार्किंग।

Join WhatsApp

Join Now

State Tv India

Subscribe Now

Instagram

Follow Now

और पढ़ें

State TV India

Watch: नाइट क्लब के बाहर लड़की की नौटंकी, शराब पीकर किया ड्रामा, पुलिस से भी उलझी, वीडियो वायरल

Korba Breaking: बांकी मोंगरा में मिली युवक की लाश की हुई शिनाख्त, इलाके में फैली सनसनी…जांच में जुटी पुलिस

राजस्व पटवारी संघ कोरबा के सचिव बने गोविंद सिंह कंवर

भाजपा मंडल हरदीबाजार के शक्ति केंद्र रेंकी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई

हरदीबाजार मंडल के अध्यक्ष बने कृष्णा पटेल… कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

राज्यपाल रमेन डेका जी से वनवासी कल्याण आश्रम रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर जनजातीय विषयों से संबंधित पुस्तकें भेंट की एवं आश्रम की गतिविधियों से अवगत कराया

Don`t copy text!