बिलासपुर

आईटीआई में न्यू ईयर पार्टी: क्लास बंद, शिक्षक-कर्मचारियों का कैंपस में जश्न! छात्रों का आरोप, अश्लील गानों में लगाते रहे ठुमके, देखें वीडियो एनएसयूआई और आईटीआई छात्रों ने प्राचार्य से की कार्रवाई की मांग

शेख असलम बिलासपुर-, एनएसयूआई और आईटीआई कोनी के छात्रों ने आईटीआई परिसर में नए साल के जश्न के नाम पर हुए कार्यक्रम पर गंभीर आपत्ति जताते हुए प्राचार्य को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि 2 जनवरी को कक्षाएं अचानक बंद कर छात्रों को छुट्टी दे दी गई, जबकि उसी दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने परिसर के भीतर ही न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया।

शिकायत में उल्लेख है कि पार्टी के दौरान तेज़ आवाज़ में गाने बजाए गए और डांस किया गया, जिससे हॉस्टल और कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे छात्रों की तैयारी पर सीधा असर पड़ा। कई छात्रों का कहना है कि सिलेबस पहले ही अधूरा है, ऐसे में शिक्षकों द्वारा पढ़ाई छोड़कर पार्टी करना शिक्षा के साथ खिलवाड़ है।

छात्रों ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर नंबर और हाजिरी का दबाव बना रहता है, इसलिए अधिकांश छात्र खुलकर बोलने से डरते हैं। अभिभावकों ने भी इस पूरे मामले को अनुशासनहीनता बताते हुए कहा है कि जहां संस्थान में बच्चों को अनुशासन सिखाया जाना चाहिए, वहीं शिक्षक खुद नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

एनएसयूआई ने मांग की है कि—
1️⃣ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार शिक्षकों/कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए।
2️⃣ भविष्य में इस तरह के गैर-शैक्षणिक कार्यक्रमों पर सख्त रोक लगाई जाए।
3️⃣ छात्रों की पढ़ाई और परीक्षाओं को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर तत्काल नियंत्रण किया जाए।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्र संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button