BAIKUNTHPUKOREAछत्तीसगढ़

लोक संस्कृति के रंगों से सजेगा कोरिया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 फरवरी को करेंगे तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव का शुभारंभ

सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री सहित मन्त्रिमण्डल होंगे शामिल

सांसद, विधायको वरिष्ठ अधिकारियों की होगी उपस्थिति

d582d97e 32ed 46df b6cf 1e36057e3fb7

उद्देश्य कुमार साहू

कोरिया, 16 फरवरी 2026
कोरिया जिला सहित प्रदेश की लोककला, संस्कृति एवं मंचीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय भव्य कोरिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 17 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा।

महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 फरवरी को करेंगे। इस अवसर पर जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

मंगलवार 17 फरवरी को जिला पंचायत के मंथन कक्ष में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में सुबह 11 बजे शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सरगुजा एवं कोरबा लोकसभा के सांसद, संभाग के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के सभी विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रमुख सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव, संभागायुक्त, संभाग के सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष इस मौके पर उपस्थित होंगे।

02d18ac6 6833 48b6 a8f0 6382d6938ecb

जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा प्राधिकरण की बैठक, महोत्सव की तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा- निर्देश दिए जा रहे हैं। कोरिया महोत्सव में शामिल होने वाले वाहनो की पार्किंग व्यवस्था को पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई है ताकि यातायात सुचारू रूप से हो सके।

तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान 16 विभिन्न सत्रों में 170 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में सुआ, कर्मा, पंथी, शैला, गेड़ी, भरथरी, पंडवानी जैसे छत्तीसगढ़ी लोकनृत्यों के साथ-साथ कथक, ओडिसी, फ्यूजन वोकल, बांसुरी वादन, सैक्सोफोन वादन एवं सूफी गायन जैसी शास्त्रीय और आधुनिक विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी। कोरिया महोत्सव लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त मंच बनेगा, जहां कोरियावासी इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे।

Related Articles

Back to top button