BAIKUNTHPUKOREAछत्तीसगढ़

अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने सीएम को पत्र, आदिवासी क्षेत्र की समस्याएं उठाईं

कोरिया। जिला पंचायत कोरिया के संचार–संपर्क निर्माण समिति के सभापति सुरेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर विभिन्न अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है। पत्र में आदिवासी वनांचल क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का उल्लेख करते हुए जनहित में त्वरित कार्रवाई की अपील की गई है।

86f64c21 e9ab 4f1d 9ee6 ea2f5432be12

पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत बंसिपुर, नटवाटोला एवं चंदहा में अधूरे विद्युत कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्र रामगढ़ में बीएसएनएल टावर प्रारंभ कराने की मांग की गई है, ताकि क्षेत्र के लोग संचार सुविधा से जुड़ सकें।

इसके अतिरिक्त ग्राम चकजोड़ से धुमाडांड़ तक अधूरी सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने तथा ग्राम ललमटिया (भैंसवार) में आरसीसी पुलिया निर्माण की आवश्यकता भी पत्र में उल्लेखित है। पुलिया निर्माण से स्कूली बच्चों एवं महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में सुविधा मिलने की बात कही गई है।

सभापति श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि आदिवासी अंचल की जनता को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

उल्लेखनीय है कि यह मांग पत्र 17 फरवरी 2026 को प्रेषित किया गया है। जिला कोरिया जिला, छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी लंबे समय से चर्चा का विषय रही है।

Related Articles

Back to top button