छत्तीसगढ़

धमतरी : गंगरेल में इतिहास रचेगा ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप,3 महिला टीमों की दमदार भागीदारी से बढ़ा उत्साह, प्रतियोगितामें 52 टीमें ले रही हिस्सा…

धमतरी, 21 मार्च 2026।22 मार्च यानी कल रविवार का दिन धमतरी जिले के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है,पहली बार गंगरेल बांध की शांत जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है,यह रोमांचक प्रतियोगिता, 22 मार्च रविवार को दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसका जिलेवासियों को बेसब्री से इंतजार है, आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखते ही बन रहा है।

87fcab3e 0ca1 4a58 9746 6d1cbeb31ae4

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में धमतरी सहित आस पास के जिलों की कुल 52 टीमें हिस्सा ले रही हैं, प्रतियोगिता की शुरुआत – मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडकेचर स्पोर्टस च्वाइंट जो 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी में अपनी क्षमता और तालमेल का प्रदर्शन करेंगी,तैयारियां लगभग अंतिम दौर में है| मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी होंगी ।

38caa23e 3c2c 469b a2d6 465c92ceb0fe

महिला शक्ति की सशक्त भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र….

इस आयोजन की सबसे विशेष और प्रेरणादायक बात यह है कि ग्रामीण अंचल की तीन महिला टीमें भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं,ग्राम लिर्रा, जिला धमतरी की चयन बाई, सुमन एवं दिनेश्वरी निधार अपनी पारंपरिक लकड़ी की नाव के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल होकर न केवल प्रतिस्पर्धा को रोचक बना रही हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी सशक्त संदेश दे रही हैं,सीमित संसाधनों के बावजूद उनका यह साहस और जज्बा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

पर्यटन और स्थानीय प्रतिभा को मिलेगा मंच

इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करना, जल पर्यटन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की प्राकृतिक सुंदरता और संभावनाओं को व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है।

आकर्षक पुरस्कारों से बढ़ेगा उत्साह
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं—

  • प्रथम पुरस्कार : 1,00,000 रुपये
  • द्वितीय पुरस्कार : 50,000 रुपये
  • तृतीय पुरस्कार : 25,000 रुपये

इसके अतिरिक्त बोट सजावट एवं वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है, जिससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

4b0f80d1 15cc 41fe 8cd2 7fcef79e353f

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, खेल प्रेमियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि—“गंगरेल नौकायान उत्सव धमतरी की नई पहचान बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम है। विशेष रूप से महिला टीमों की भागीदारी इस आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बनाती है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन का हिस्सा बनें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए इसे सफल बनाएं।”

धमतरी की पहचान बनेगा यह आयोजन

महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि धमतरी जिले के पर्यटन, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का उत्सव है। गंगरेल बांध की लहरों पर आज रोमांच, प्रतिस्पर्धा और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो निश्चित रूप से जिले की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Related Articles

Back to top button