पॉलीटेक्निक कोरिया में ‘उमंग 2026’ का आयोजन

उद्देश्य कुमार साहू
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रैम्पवॉक ने मोहा मन
कोरिया, 10 अप्रैल 2026
शासकीय पॉलीटेक्निक कोरिया में प्राचार्य गोनेश कुमार गजेन्द्र के निर्देशन में वार्षिकोत्सव ‘उमंग 2026’ हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि आर०जे० पाण्डेय सहित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कॉमेडी और रैम्पवॉक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ‘अनेकता में एकता’ थीम पर आधारित रैम्पवॉक विशेष आकर्षण रहा। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा दीपक कुमार साहू ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हेमन्त कुमार एवं श्रुतिशिखा श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।



