HOME

stories

STORIES

google-news

FOLLOW

FOLLOW

JOIN

महार्षि वाल्मीकि आश्रम कोरबा में धूमधाम से मनाया गया रानी दुर्गावती का जयंती,अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके हुए शामिल 

Updated: 07-10-2024, 01.00 PM

Follow us:

हरदीबाजार – महार्षि वाल्मीकि आश्रम कोरबा में रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं ने कर्मा नृत्य किया और 4 लोगों को सम्मान किया गया।इसमें समाज के लोग काफी संख्या में लोग शामिल हुए। वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष व समाज सेवी रघुराज सिंह उइके शामिल हुए और अपने संबोधन में कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास में एक ऐसा नाम है जिसकी पहचान देश के प्रसिद्ध विरांगानाओं में होती है। महारानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 में चंदेल राजपूताना के कालिंजर में राजा कीरत राय उर्फ कीर्ति सिंह के घर में हुआ था। बचपन से ही रानी दुर्गावती हथियार चलाने,घुड़सवारी करने का आदि का शोक रखती थी। रानी दुर्गावती के साहस की चर्चा बचपन से ही होते रहती थी। इस अवसर पर जिला अधिकारी कोरबा मोहन सिंह कंवर,गोपाल केडिया,डॉ. शुकुल सिंह पोर्ते,बीरबल सिंह, रेणुका राठिया,पुष्पराज ठाकुर,बिज्जू सिंह, सुषमा भगत,दीपक सिंह,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Latest News

About Us

Hindi Viral (हिंदी वायरल) न्यूज़ लेखक और ब्लॉगर द्वारा बनाया गया है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य है ताज़ा जानकारी को सबसे तेज सबसे रीडर तक पहुँचाना। इस न्यूज़ ब्लॉग को बनाने के लिए कई सारे एक्सपर्ट लेखक दिन रात अथक प्रयास में रहते है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक वफादार आधार बना रहा है।

Don`t copy text!