फॉरेस्ट वाहन और वैन की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

उद्देश्य कुमार साहू
सोनहत (कोरिया),30-03-26

सोनहत थाना क्षेत्र के पास मुख्य चौक के एसबीआई एटीएम के पास पार्क परिक्षेत्र कमरजी के शासकीय फॉरेस्ट वाहन और एक वैन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।


बताया जा रहा है कि कार में सवार बलौदाबाजार के करीब आधा दर्जन लोग मौजूद थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार चालक ने फॉरेस्ट वाहन के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, समय रहते स्थिति संभल गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।



