close
Chhattisgarhकोरिया

वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप,दोबारा फिजिकल टेस्ट में बढ़ाए गए अंक..

इन दिनों कोरिया में वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोप की चर्चा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से भी ज्यादा तेज है। वन मंडल में लंबे समय से जमे मठ्ठा धिस को मास्टर माइंड तथा कथिक रूप से बताया भी जा रहा है। और यह माना भी जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया सफल हुई तो अधिकतर वन कर्मचारियों के ही परिवार के लोग वन विभाग की वर्दी के हकदार होंगे बरहाल भर्ती में भाग लिए 17 अभ्यर्थियों ने नोडल अधिकारी व डीएफओ कोरिया को लिखित शिकायत पत्र सौपते हुए पत्र में भर्ती प्रक्रिया को  दोबारा कराने की मांग रखी है। और गंभीर धांधली का आरोप नाम जद लगाया है।
                        आरोप नम्बर – 1 
संतोष मिश्रा पदनाम वनपाल की ड्यूटी लंबी कूद में लगी थी उनके द्वारा अपने पुत्रों का विष्णु कांत मिश्रा एवं सूर्यकांत मिश्रा लंबी कूद एवं गोला फेंक में नंबर बढ़ाया गया है जबकि कर्मचारी स्वयं के पुत्रों का शारीरिक दक्षता लेना नियम में नहीं है।
                   आरोप नम्बर – 2 
यशवंत राजवाड़े वनरक्षक इनकी भी ड्यूटी लंबी कूद में लगी थी उनके बड़े भाई सतीश राजवाड़े दिनांक 14 .12.2024 को वन मंडल मनेंद्रगढ़ से फिजिकल टेस्ट दिया था जिसमें उनका कुल अंक 45 अंक आया था। दिनांक 17 12.2024 को पुनः गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से दोबारा भाग लिया गया जिसमें उनके पूर्व में कुल 45 अंक आया था पुनः अपने भाई यशवंत राजवाड़े वनरक्षक के सहयोग से 70 अंक प्राप्त किया।
                आरोप नम्बर – 3 
योगेश्वर राजवाड़े दिनांक 14. 12.2024 को मनेंद्रगढ़ वन मंडल से फिजिकल दिया था जिसका कुल अंक 30 अंक प्राप्त हुआ पुनः दिनांक 17. 12.2024 को गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से फिजिकल दिया जो यशवंत रजवाडे है वन रक्षक के सहयोग से पूर्व प्राप्त अंक से बढ़कर 70 अंक दिया गया है।
                   आरोप नम्बर – 4 
17.12.2024 को अधिकारी के द्वारा अपने रिश्तेदारों का सभी कर्मचारी आने से पहले क्रमशः लिनेश कुमार पांडे, विवेक शर्मा, शुभम मिश्रा, अजय कुमार दुबे लोगों का फिजिकल टेस्ट में धांधली कर अंक बढ़ाया गया है। दिए गए नियमानुसार एक अभ्यर्थी केवल एक ही मंडल से फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकता था।
                 आरोप नम्बर – 5    
गीता राजवाड़े ग्राम सलगवा कला जिनका गोला फेंक और लंबी कूद में नंबर बढ़ा कर दिया गया इसी प्रकार अधिकारी और कर्मचारियों के आपसी सहमति से फिजिकल टेस्ट में अन्य कई लोगों का अंक बढ़कर जान बूझकर धांधली किया गया है दिनांक 15. 12. 2024 को लव कुमार पिता बृजभूषण यादव का अंदर हाइट का पास किया गया जो नियम विरोध है। विज्ञापन नियम अनुसार सूर्यास्त के बाद भी शारीरिक दक्षता लंबी कूद एवं गोला फेक कराया गया जो नियम के विरुद्ध है। अधिकारी कर्मचारी और हैदराबाद टीम के सहमति से धांधली किया गया है।
लगातार वन भर्ती प्रक्रिया में हुए धांधली और परिवार वाद की फास में फासते करतूतों को नए नए अपडेट के साँथ लगातार सामने लाते रहेंगे हमारा प्रकाशन पढ़ना न भूले ताकि सही न्याय की दिशा में निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को अंजाम तक लाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!