10 अप्रैल को होगी कक्षा 12वीं हिंदी परीक्षा, केन्द्राध्यक्षों को दिए गए निर्देश

उद्देश्य कुमार साहू

कोरिया, 02 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार कक्षा 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को पुनः आयोजित की जाएगी। इसके लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, खरवत में केन्द्राध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन, संधारण एवं वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर अमित गुप्ता ने परीक्षा कार्य को सावधानीपूर्वक करने तथा गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय ने बताया कि गोपनीय सामग्री का वितरण 8 अप्रैल को समन्वयक केंद्र बैकुंठपुर में किया जाएगा।

बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं सभी केन्द्राध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button