BAIKUNTHPUKOREAछत्तीसगढ़

कोरिया को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए “जागरूकतारथ” को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उद्देश्य कुमार साहू

कोरिया 17 मार्च 2026

जिले को सामाजिक कुरूतियों से मुक्त कराने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में आज महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बाल विवाह मुक्त राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त रथ रवाना किया गया।
कलेक्टरेट परिसर से जागरूकता रथ को कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण एवं शहरी अंचलो के लिए रवाना किया गया।

475302ff 760b 4965 8f5a 84bc3721e082 1

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह न केवल एक कानूनी अपराध है बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास में सबसे बड़ी बाधा है। यह रथ जिले के दुरस्थ गांवों एवं पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं संबंधित कानून के प्रति जागरूकता करेगा। रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार के जरिए लोगों को बाल विवाह मुक्त कोरिया बनाने का संदेश दिया जाएगा।

a8c32674 6c19 440f a011 786d11353655

रथ के माध्यम से लोगो को अवगत कराया जायेगा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत बाल विवाह करने व शमिल होने पर 02 वर्ष का कठोर कारावास व 1 लाख का जुर्माना भी हो सकता है। बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत चाईल्ड हेल्पलाईन टोल फी नंबर 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई ।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं महिला बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button