एक्सलूसिवछत्तीसगढ़

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ अंबिकापुर (जिला सरगुजा) की सम्भागीय बैठक हुई संपन्न

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने अंबिकापुर (जिला सरगुजा) में राजेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

अंबिकापुर, 26 फरवरी 2026।
छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की तदर्थ समिति के निर्देशानुसार राजेश गुप्ता को अंबिकापुर, जिला सरगुजा जिला का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में संघ द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।साथ ही संभाग अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता,संभागी महासचिव खगेन्द्र यादव,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इजहार अहमद,पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल,कोरिया जिला अध्यक्ष कमरूँ निशा जी,ब्लॉक अध्यक्ष सोनहत उद्देश्य कुमार साहू, बलरामपुर जिला अध्यक्ष अनिल सोनी,राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजवाड़े जी एवम अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

bbcf99dd 38eb 4cbb b09a 2afbf1f538ce

जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। संघ ने आशा व्यक्त की है कि राजेश गुप्ता अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।

img 8695

संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पत्रकारों के कल्याण, अधिकारों की सुरक्षा एवं संगठन के विस्तार को नई दिशा मिलेगी। नियुक्ति की खबर से अंबिकापुर और सरगुजा जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।

85b04e7a b443 4063 bf49 488178285979

Related Articles

Back to top button