ईशान गुप्ता बने डॉक्टर, हासिल की एमबीबीएस की डिग्री

उद्देश्य कुमार साहू
कोरिया। जिले के बैकुंण्ठपुर में स्थानीय प्रतिष्ठित पन्नालाल सुभाष चंद्र मेडिकल स्टोर के संचालक श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता के पुत्र ईशान गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एमबीबीएस की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त कर डॉक्टर बन गए हैं। ईशान गुप्ता का परिवार बैकुंठपुर के चिकित्सा व्यवसाय से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। उनके पिता श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता पन्नालाल सुभाष चंद्र मेडिकल स्टोर का सफल संचालन करते हैं। ईशान के बड़े भाई नवीन गुप्ता (रिंकू) गुप्ता मेडिकल स्टोर की जिम्मेदारी संभालते हैं, वहीं उनके दूसरे भाई अनुपम गुप्ता भी जय श्री मेडिकल स्टोर से जुड़े हुए हैं।

ईशान गुप्ता शुरुआती दौर से ही पढ़ाई में मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने डॉक्टर बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम किया। ईशान गुप्ता को एमबीबीएस की डिग्री मिलने के बाद उनके परिवारजनों, रिश्तेदारों, व्यापारी ईस्ट मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।



