कोरिया में 09 अप्रैल को निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप,40 पदों पर होगी भर्ती

उद्देश्य कुमार साहू

बैकुण्ठपुर में आयोजित रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं व आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा अवसर

कोरिया,07 अप्रैल, 2026
कोरिया जिला में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 09 अप्रैल 2026, गुरुवार को बैकुण्ठपुर में निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला पंचायत के पीछे गढ़ कलेवा के समीप आयोजित होगा।

इस प्लेसमेंट कैंप का उद्देश्य बैकुण्ठपुर एवं मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है। कैंप में इलेक्ट्रीक मीटर टेक्नीशियन के कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम योग्यता स्नातक रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना होगा।

Related Articles

Back to top button