माननीय चरण दास महंत जी व कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जी ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद साहू के घर भोजन किया

नेता प्रतिपक्ष माननीय चरण दास महंत जी व कोरबा लोकसभा सांसद माननीय श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जी का आज शिवरात्रि के दिन मेंड्रा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात अपने चहिते युवा नेता कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू के घर में परिवार साथ मिलकर भोजन किया,साथ ही पूर्व विधायक गुलाब कमरो ,अंबिका सिंहदेव एवं विनय जायसवाल जी भी सभी के साथ मिलकर भोजन किए ।
प्रकाश चंद साहू – आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मेंड्रा शिव जी की पूजा अर्चना कर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत जी व श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जी सह परिवार मेरे घर में पधार कर पूरे परिवार से भेंट मुलाकात किया
इस अवसर पर पूर्व विधायक भरतपुर सोनहत के श्री गुलाब कमरो जी, पूर्व विधायक बैकुंठपुर की श्रीमती अंबिका सिंह जी, पूर्व विधायक मनेंद्रगढ़ के विनय जायसवाल जी,सोनहत ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिंह जी एवं कोरिया जिला व mcb जिला के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारि उपस्थित रहे।




