KOREAछत्तीसगढ़

कोरिया जिले के 20 हजार से अधिक किसानों को 88 करोड़ से अधिक की आदान सहायता

उद्देश्य कुमार साहू

बैकुण्ठपुर व सोनहत में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में किसानों व जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कोरिया, 28 फरवरी 2026

जिले के 20 हजार 442 अन्नदाताओं के खाते में कृषक उन्नति योजना के तहत कुल 88 करोड़ 31 लाख 44 हजार 199.60 रुपये की आदान सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे अंतरित की गई। प्रति क्विंटल 731 रुपये की दर से दी गई यह राशि होली पर्व से पूर्व किसानों को मिलने से उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। जिले में आयोजित कार्यक्रमों के तहत बैकुण्ठपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र तथा सोनहत कृषि कार्यालय में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

d6d19caa 2c06 4ae5 9763 5f210c136a44

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 21 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुल 23 हजार 438 किसान पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 20 हजार 442 किसानों से 12 लाख 8 हजार 131.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसके एवज में किसानों को 286 करोड़ 20 लाख 63 हजार 760.40 रुपये की समर्थन मूल्य राशि डीबीटी के माध्यम से पूर्व में ही अंतरित की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने वादे के अनुरूप प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित की है। पूर्व घोषणा के अनुसार होली पर्व से पहले किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत एकमुश्त आदान सहायता प्रदान की गई।

5bcf5211 079d 4161 97e0 73f0bb9be2e7

किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
सलबा निवासी किसान आनंद कुमार को 67 हजार 252 रुपये की आदान सहायता प्राप्त हुई, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। ग्राम रटंगा के किसान जगत सिंह ने 126 क्विंटल, बरपारा के विजय सिंह ने 250 क्विंटल, झरनापारा समिति के उपेंद्र सिंह ने 6 क्विंटल, टेंगनी के नीलकंठ सिंह ने 238 क्विंटल तथा मझगवा के कृष्ण कुमार राजवाड़े ने 100 क्विंटल धान का विक्रय किया था। किसानों ने सहायता राशि मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को किसान हितैषी बताया।

c28ee9e1 6a6d 4b2c a97f 1e9fd87375e6

राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसका सीधा प्रसारण विकासखंड मुख्यालयों में किया गया।कृषि विज्ञान केंद्र बैकुण्ठपुर व सोनहत में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, एडीएम श्री सुरेंद्र वैद्य, अपर कलेक्टर श्री डीडी मंडावी, कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती स्नेहलता उदय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े, श्री राजेश साहू, श्रीमती सौभाग्यवती खुसरो, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

78fb4d00 c525 4f76 88ad 308c539f9f14

Related Articles

Back to top button