जी राम जी योजना मजदूरों के लिए बनेगी वरदान – संदीप साहू

बैकुंठपुर (कोरिया)।
विकसित भारत 2047 के मिशन के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप साहू जनपद पंचायत बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत फूलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मजदूर भाइयों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जी राम जी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
श्री साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना मजदूरों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। इस योजना के तहत मजदूरों को पारदर्शी तरीके से उनके बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि पहले मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों को अधिक रोजगार और आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में भी इस योजना के माध्यम से लोगों को लाभ मिलेगा।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को मिलने वाली राशि और योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा बैकुंठपुर के विधायक Bhaiya Lal Rajwade की उपलब्धियों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
श्री साहू ने कहा कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष Alok Singh Thakur के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों, मजदूरों और आम लोगों से संवाद कर रहे हैं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत फूलपुर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




