HOME

stories

STORIES

google-news

FOLLOW

FOLLOW

JOIN

चुना पत्थर खदानों में हैवी ब्लास्टिंग से दहल रहा कई गांव…. खदान संचालक बेख़ौफ़…..

Updated: 25-02-2025, 09.08 AM

Follow us:

दुर्गेश चंद्राकर


मस्तुरी – चुना पत्थर खदानों में हो रही अवैध ब्लास्टिंग से आस पास का गांव दहल उठा है।  खदान संचालक बेख़ौफ़ होकर बड़ी संख्या हैवी ब्लास्ट कर भारी मात्रा में पत्थर निकाल रहे है। हैवी ब्लास्टिंग से बड़े भूकंप जैसे झटके इस खदान के आस पास के गांव के लोग रोज झटके को महसूस करते है। वैसे तो मस्तुरी में 2 दर्जन से भी ज्यादा चुना पत्थर खदान है। इन मे होती है अवैध हैवी ब्लास्ट।


GSM और कौशल सिंह संचालक की मनमानी….

GSM यानी कि जी एस मिनरल्स संजय सिंह पवार और कौशल सिंह खदान संचालक की मनमानी से ग्रामीण परेशान है। हाल ही में जी एस मिनरल्स में हुए अवैध ब्लास्ट से शासकीय स्कूल का छत गिर गया था जिससे कई छात्र घायल हो गए थे। हालांकि खदान संचालक पर कार्यवाही हुई। लेकिन शेटिंग की वजह से कुछ दिन बाद खदान फिर से शुरू हो गया। और अवैध ब्लास्टिंग फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों से शेटिंग होने की वजह से कोई उचित कार्यवाही नही हो रही है।

वही कौशल सिंह के द्वारा मानक क्षेत्र फल से ज्यादा जगह बढ़ा कर अवैध खुदाई कर पत्थर निकाला जा रहा है। जिससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है। इसके बाद भी शासन इन लोगो पर कोई उचित कार्यवाही नही कर पा रही है। इससे साफ पता चलता है कि मामले पर राजस्व के अधिकारियों और खनिज अधिकारियों की संलिप्तता हो सकती है।

Related Latest News

Leave a Comment

About Us

Hindi Viral (हिंदी वायरल) न्यूज़ लेखक और ब्लॉगर द्वारा बनाया गया है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य है ताज़ा जानकारी को सबसे तेज सबसे रीडर तक पहुँचाना। इस न्यूज़ ब्लॉग को बनाने के लिए कई सारे एक्सपर्ट लेखक दिन रात अथक प्रयास में रहते है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक वफादार आधार बना रहा है।

Don`t copy text!