BAIKUNTHPUKOREAछत्तीसगढ़

28 फरवरी को कोरिया जिला के 20 हजार से अधिक किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत 88 करोड़ रुपए से अधिक की मिलेगी आदान सहायता

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादाहोली से पहले खातों में पहुंचेगी राशि

राज्यभर में 10,324 करोड़ रुपए का होगा अंतरण

कोरिया, 27 फरवरी 2026
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के 21 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लगभग 75 दिनों तक चले इस खरीफ वर्ष के लिए 23 हजार 438 किसान पंजीकृत हुए, जिनमें से 20 हजार 442 किसानों से 12 लाख 8 हजार 131.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई। किसानों को समर्थन मूल्य के रूप में 286 करोड़ 20 लाख 63 हजार 760.40 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की गई। जिले में कृषि ऋण वितरण के अंतर्गत 47 करोड़ 24 लाख 40 हजार 749.65 रुपये किसानों को दिए गए, जिनमें से 45 करोड़ 21 लाख 95 हजार 184.78 रुपये की वसूली की जा चुकी है।

470f8aa1 5c34 40b4 8b4c 82768daae3ea

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने वादे के अनुरूप प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित की। विगत दिनों की गई घोषणा के अनुसार होली पर्व से पहले किसानों को ‘कृषक उन्नति योजना‘ के तहत आदान सहायता प्रदान की जा रही है।

f7dde28e 21b2 433b 8fc0 5cd8c849237b

इसी क्रम में कोरिया जिले के 20 हजार 442 अन्नदाताओं को प्रति क्विंटल 731 रुपये की दर से कुल 88 करोड़ 31 लाख 44 हजार 199.60 रुपये की आदान सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में शनिवार 28 फरवरी को अंतरित की जाएगी। रंगोत्सव का पर्व होली से पूर्व इस राशि के मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशियां लौटेंगी। वहीं प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता राशि सीधे खातों में अंतरित की जाएगी।

904c3c09 3600 4111 8c7b e2f2c93f09c3

राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी विकासखण्ड मुख्यालय के तहत कृषि विज्ञान केंद्र बैकुंठपुर तथा कृषि कार्यालय, सोनहत में भी किया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधियों व लाभार्थी किसानों की उपस्थित में आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button