भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर 47 किसान-मजदूरों का सम्मान, संदीप साहू के नेतृत्व में आयोजन

उद्देश्य कुमार साहू

कटगोड़ी (कोरिया), 6 अप्रैल 2026

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कटगोड़ी पोलिंग बूथ में विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 47 किसान, मजदूर भाइयों-बहनों एवं लाभार्थियों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप साहू के नेतृत्व में किया गया। यह आयोजन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया गया, जिसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों द्वारा स्थापना दिवस को सेवा एवं सम्मान के रूप में मनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बचनु साहू, गौ आयोग के जिला सदस्य मनोज त्रिपाठी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश साहू, किसान मोर्चा के अनिल गौतम, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सरोज साहू, पूर्व बीडीसी हीरा सारथी, राजू राजवाड़े, पंकज राजवाड़े सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भाजपा हमेशा से किसान और मजदूर वर्ग के हित में कार्य करती रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर ऐसे सम्मान कार्यक्रम समाज के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Related Articles

Back to top button