मस्तुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला और 6 माह के मासूम की मौत

मस्तुरी। क्षेत्र में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे में महिला और उसके 6 माह के दुधमुंहे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मस्तुरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास हुआ।

 

जानकारी के अनुसार बाइक पर पति, पत्नी और उनका मासूम बच्चा सवार होकर मस्तुरी से अपने गृह ग्राम कुँवा बोड़सरा जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला और बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पति को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है।

 

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

 

पूरा मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

statetvindia

STATE TV INDIA छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद डिजिटल मंच है। हमारा उद्देश्य बिना किसी दबाव के जनहित की सच्ची पत्रकारिता करना और समाज के हर वर्ग की आवाज़ को उठाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button