HOME

stories

STORIES

google-news

FOLLOW

FOLLOW

JOIN

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित…नामांकन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति का किया गया गठन

Updated: 07-10-2024, 01.03 PM

Follow us:

कोरबा 07 अक्टूबर 2024/ वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान तथा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को क्रमशः ‘वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार‘, ‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)‘ व ‘बहादुर कलारिन सम्मान‘ वर्ष 2024 प्रदान किया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक जनसंपर्क व उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण, सदस्य के रूप में सम्मिलित होंगे। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को सदस्य संयोजक नियुक्त किया गया है।

 

Related Latest News

About Us

State Tv India देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Don`t copy text!