BAIKUNTHPUKOREA

स्व सहायता समूह की 11 महिलाओं ने तैयार किया 100 किलो से ज्यादा हर्बल गुलाल


कोरिया जिले में ग्राम डकईपारा में तैयारउजालासे सजेगी हरित होली

उद्देश्य कुमार साहू

कोरिया 02 मार्च 2026

कोरिया जिले के जनपद बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम डकईपारा में उजाला महिला स्वसहायता समूह के कुल 11 सदस्यों ने इस बार होली पर प्राकृतिक रंगों से बाजार में खास पहचान बनाई है। महज 10 दिन पहले शुरू हुई पहल आज 100 किलो से अधिक हर्बल गुलाल के उत्पादन तक पहुंच चुकी है, और निर्माण अभी भी जारी है। कलेक्टर कोरिया के श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बिहान की महिलाओं द्वारा तैयार यह हर्बल गुलाल आनलाइन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

2b51f3d9 bb43 4a6b b428 c124ee5af0cb

प्राकृतिक उत्पादों से हो रहा तैयार
प्राकृतिक रंगों की खुशबू समेटते हुए बिहान समूह ने चुकंदर, हल्दी, पलास, पालक, लाल भाजी, एसेंशियल ऑयल और नेचुरल फूड कलर से त्वचा के अनुकूल, खुशबूदार और पर्यावरण के लिए हितैषी हर्बल गुलाल तैयार किया है। रासायनिक रंगों के दुष्प्रभावों के बीच यह पहल सुरक्षित और हरित होली का नया संदेश लेकर बाजार में उपलब्ध है।

गुणवत्ता उच्च, कीमत है कम
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि बाजार में विक्रय के लिए इसे 300 रुपये किलो की दर पर बेचा जा रहा है। आनलाइन इस हर्बल गुलाल की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। हर्बल गुलाल 300 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते हुए मात्र दो दिनों में ही इस समूह ने 3,200 रुपये की आय अर्जित कर ली है। होली के पर्व पर बाजार की पसंद को देखते हुए मांग में और वृद्धि की उम्मीद है।

9071e38b 77b5 4303 b3ec 4d803d7445f1

बिहान से प्रशिक्षण
हर्बल गुलाल तैयार करने वाले समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टाफ मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। प्रोडक्ट तैयार होने के बाद बाजार की मांग के अनुरूप् सुंदर पैकेजिंग में बिहान स्टाफ ने समूह का सहयोग किया। इस कार्य की शुरुआत समूह ने आंतरिक ऋण लेकर की है। उनके आत्मविश्वास और उद्यमिता को बिहान की मदद से नया आयाम दिया गया है।

824e3371 0b2d 4120 9a6a cbcaea0e0ec1

कहां मिलेगा यह हर्बल गुलाल
महिलाओं द्वारा तैयार किया गया यह गुलाल स्थानीय बाजार में जिला मुख्यालय में बैकुंठपुर नगरपालिका के पास तथा संयुक्त जिला कार्यालय के समीप स्थित कोरिया मिलेट्स कैफे के सामने स्टाल में उपलब्ध है। साथ ही इसे कोरियाअमृतडाटकाम वेबसाइट के माध्यम से भी आनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।

649371d9 33c5 4ae1 8e1d 5ff9f2a836be

महिलाओं के उत्पाद लेकर मनाएं होली
जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत डकईपारा की महिलाओं के संकल्प, सहयोग और मेहनत से तैयार हर्बल गुलाल लेकर होली मनाने का आवाहन किया है। उन्होने कहा कि प्रत्येक कोरिया वासी स्थानीय स्तर के उत्पाद लेकर गांव की नारी शक्ति के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया रंग भर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button