KOREAछत्तीसगढ़

जनपद उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल के नेतृत्व में होली मिलन समारोह संपन्न

सोनहत में होली मिलन समारोह सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही व्यापक सहभागिता

उद्देश्य कुमार साहू

सोनहत (कोरिया)

प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के महापर्व होली के अवसर पर सोनहत क्षेत्र में आर्यन पेट्रोल पंप के समीप भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों, महिला शक्ति, युवा साथियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

5a9280b5 66c6 41e5 80fa 4a28c977ab68


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवपुर चरचा नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, नगर पंचायत पटना अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला पंचायत कोरिया सदस्य सौभाग्यवती सिंह एवं गीता राजवाड़े, जनपद पंचायत सोनहत अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, भरतपुर-सोनहत विधायक प्रतिनिधि राम प्रताप मरावी, वरिष्ठ भाजपा नेता नवरतन पांडेय, अंचल किशोर राजवाड़े, प्रताप सिंह, जनपद सदस्य हिरमन सिंह, सुनीता पैकरा, राजकुमारी राजवाड़े, सोनिया सुमिन्त राजवाड़े, मुन्नालाल सोनवंशी, मुकेश चेरवा तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष जानसाय सोनपाकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

image 1 1


इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संदीप साहू, मेहीलाल राजवाड़े, घूरसाय राजवाड़े, के.पी. सिंह, मनोज त्रिपाठी, प्रकाश राजवाड़े, रामदेव राजवाड़े, विनोद जायसवाल, हर्ष साहू, सलगवांकला उपसरपंच आशीष जायसवाल, उमेश ठाकुर, ओम प्रकाश गुप्ता, कमल सिंह, सुरेश ठाकुर, अनिल जायसवाल, ओमकार गिरी, दिनेश सिंह, नंद कुमार चेरवा, शम्भू दयाल, रविन्द्र राजवाड़े, कुलदीप राजवाड़े, कुलदीप शर्मा, मानिकराम राजवाड़े, जयप्रकाश साहू, राजेश देवांगन, सोमू यादव, विकलेश जायसवाल, राजेन्द्र राजवाड़े, मिथलेश राजवाड़े एवं अक्षय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, उदल जायसवाल, गणेश जी, चरचा से राजेन्द्र पाल, रणविजय, बैकुंठपुर से अशोक जायसवाल, संजय जायसवाल, सौरभ सिंह, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी रेनू सिंह, मंजू जीवनानी, चरचा मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पलता राजवाड़े तथा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता भी उपस्थित रहीं।
साथ ही सोनहत नारी शक्ति के रूप में सोनिया प्रकाश राजवाड़े, सुचित्रा पाल, आरती कांशी, लीलावती कांशी, सुनैना सिंह, रुचि पटवा, शीला साहू, रामकली सहित शिव चर्चा व समूह की बहनों तथा महादेव सेवा समिति के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके अलावा सोनहत सरपंच मानमती दिनेश सिंह, बेलिया सरपंच दीनदयाल, तंजरा सरपंच त्रिवेणी सिंह पावले, लटमा सरपंच सीताराम सहित विकासखंड सोनहत के विभिन्न सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

17feaf0f a399 4de5 baf9 8972107d3cd7

कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधि राजन पांडेय, शैलेश गुप्ता, उद्देश्य साहू, नीलेश सोनी सहित युवा पत्रकार साथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक श्रीमती सुप्रिया जायसवाल एवं जनपद पंचायत सोनहत के उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, क्षेत्रवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं मीडिया साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का प्रेम, स्नेह और सहयोग ही ऐसे आयोजनों को सफल बनाता है।
साथ ही उन्होंने सभी को परिवार सहित होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button