अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यकारिणी घोषित, नसीम खान बने जिला मंत्री

सोनहत/कोरिया
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरिया की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार पुसला क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता नसीम खान को जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शेख नूरुद्दीन खान के निर्देशानुसार की गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरशद खान ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिला मंत्री बनाए जाने पर नसीम खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।



