HOME

stories

STORIES

google-news

FOLLOW

FOLLOW

JOIN

दो अलग-अलग प्रकरणों में छेड़छाड़ के 02 आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने किया चंद घंटे में गिरफ्तार..थाना रतनपुर के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही

Updated: 15-06-2024, 02.10 PM

Follow us:

बिलासपुर – प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनाँक 11/06/2024 के रात्रि करीबन 03:00 बजे आरोपी प्रार्थिया के पास जाकर बुरी नीयत से प्रार्थिया के उपर हाथ फेरने लगा, प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर गाली गलौच करते हुये वहाँ से भाग गया।तथा दूसरे प्रकरण में दिनाँक 13/06/2024 को आरोपी महिपाल साहू बीते कुछ दिनों से प्रार्थिया के कहीं आने-जाने पर इसका पीछा कर रहा था व दिनाँक 12/06/2024 को रात्रि लगभग 12:00 बजे आरोपी महिपाल साहू प्रार्थिया के घर का बाउण्ड्रीवाल कुदकर अंदर घुसकर प्रार्थिया के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा ।उक्त दोनों प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना रतनपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर उक्त दोनों प्रकरण के आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि चन्द्रकांत डहरिया, प्र.आर. बलदेव सिंह,आर, अविनाश शर्मा, घनश्याम राठौर, संजय यादव, प्रफुल्ल यादव का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी :-
1. अमित कुमार माण्डवा पिता नारायण माण्डवा उम्र 28 वर्ष निवासी सिंघरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
2. महिपाल साहू पिता रामअवतार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

Related Latest News

https://youtube.com/@statetvindia?si=fJdk3K6xoCN66dXK

About Us

Hindi Viral (हिंदी वायरल) न्यूज़ लेखक और ब्लॉगर द्वारा बनाया गया है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य है ताज़ा जानकारी को सबसे तेज सबसे रीडर तक पहुँचाना। इस न्यूज़ ब्लॉग को बनाने के लिए कई सारे एक्सपर्ट लेखक दिन रात अथक प्रयास में रहते है. हिंदी वायरल का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक वफादार आधार बना रहा है।

Don`t copy text!