KOREAछत्तीसगढ़

कटघोड़ी पंचायत के कार्यस्थल पर पहुंचे संदीप साहू, मजदूरों की समस्याएं सुनी


ग्राम पंचायत कटघोड़ी में चल रहे कार्यस्थल पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संदीप साहू ने मजदूर भाई-बहनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान मजदूरों ने कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर श्री साहू ने तत्काल जनपद पंचायत के मनरेगा अधिकारी श्री प्रतीक जायसवाल से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण एवं लंबित भुगतान को जल्द कराने का आग्रह किया।
इस अवसर पर श्री साहू ने मजदूरों को भारत सरकार की महत्वपूर्ण “जी राम जी” योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना मजदूर भाइयों को सीधा लाभ और रोजगार उपलब्ध कराने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत मजदूरों की उपस्थिति (हाजिरी) को जियो-टैग (Geo Tag) के माध्यम से दर्ज किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और मजबूत होगी तथा मजदूरों को उनके किए गए कार्य का भुगतान समय पर सीधे प्राप्त होगा। इससे किसी भी मजदूर का भुगतान रुकने की संभावना नहीं रहेगी और वास्तविक मजदूर को ही उसका लाभ मिलेगा।
साथ ही उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर केवल मिट्टी-मोरम के कार्य ही नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत के अन्य विकास कार्यों में भी मजदूरों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें लगातार काम मिलेगा।
यह अभियान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष Alok Singh Thakur जी के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत प्रदेश भर में किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
इसी क्रम में आज श्री संदीप साहू ने कार्यस्थल पर पहुंचकर मजदूरों से संवाद किया और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

image 3

Related Articles

Back to top button