ताज़ा खबर कोरिया मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही बिलासपुर सुरजपुर रायगढ़ सारंगढ़ गैजेट्स ऑटो खेल अन्य

लड़की बोली- घर में घुसकर प्राइवेट पार्ट दिखाया:कोंडागांव में फेरी वाले ने रेप की कोशिश की; काम से बाहर गए हुए थे मां-पिता

On: July 4, 2025 1:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---

STATETVINDIA कोंडागांव /जिले में फेरी वाले ने घर में घुसकर युवती से रेप की कोशिश की है। घटना 30 जून दोपहर की है। युवती को बुखार था तो वह घर में अकेली थी, बाकी सदस्य खेती करने गए थे। तभी 2 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के मुताबिक, दोपहर के वक्त दो लोग फेरी वाले बनकर उसके घर पहुंचे। वे घर के अंदर तक चले गए। उन्होंने गैस चूल्हा बेचने की बात की। युवती के मना करने पर एक आरोपी ने उसे अकेला पाकर खुद के कपड़े उतारे और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया।आरोपी आदिल (27 साल) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार है।आरोपी आदिल (27 साल) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार है।

पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि दोपहर 12 बजे गैस चूल्हा वाले आए थे, जबरदस्ती खरीदने की बात कह रहे थे, जब मैंने मना किया तो मेरे साथ जबरदस्ती करना चाह रहे थे। मेरे जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास लोग पहुंचे तब दोनों वहां से भाग निकले, अभी तक एक आरोपी पकड़ में आया है।

आदिवासी समाज के युवा नेता येतेन्द्र सलाम ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा घटना के बाद ही एक्शन में आती है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। गांव में उत्तरप्रदेश और मेरठ के लोग ज्यादा आते हैं। 20-25 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

दूसरे की तलाश जारी

दूसरा फरार आरोपी आरिफ, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।दूसरा फरार आरोपी आरिफ, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

एडिशनल एसपी कोंडागांव कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने अब तक 70 से अधिक संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। उनकी पहचान की जा रही है

 

संदिग्ध लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ करती हुई पुलिस।संदिग्ध लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ करती हुई पुलिस।
संदिग्ध लोगों की जांच

वहीं, कोंडागांव पुलिस ने बाहरी राज्यों के कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। जो बिना जानकारी के रह रहे थे। बीते दो दिनों में पुलिस ने 74 संदिग्ध बाहरी लोगों की पहचान की। इनमें से चार मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से मिले आधार कार्ड, वोटर आईडी और निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं।

Dinesh Kanshi

"दिनेश कांशी 'State TV India' न्यूज़ चैनल के करता धर्ता हैं। वे पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य हमेशा सत्य को सामने लाना और समाज की समस्याओं को उजागर करना रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Follow On Instagram

Join Now

Subscribe Now

Join Now

Leave a Comment

Don`t copy text!