BAIKUNTHPUKOREA

खनिज माफियाओं पर बड़ी चोट- डुभापानी में 5 वाहन एक साथ जब्त,मचा हड़कंप

उद्देश्य कुमार साहू

कोरिया, 20 मार्च 2026

जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम डुभापानी, तहसील बैकुण्ठपुर में पांच वाहनों को जप्त किया गया है।

गश्त के दौरान इन वाहनों को अवैध रूप से खनिज बोल्डर एवं हैंडब्रोकन (गिट्टी) का परिवहन करते पाया गया। कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को मौके पर ही जप्त कर थाना बैकुण्ठपुर में अभिरक्षा में रखा गया है।

जप्त किए गए वाहन
सीजी 16 सीई 7100 मालिक श्री अशोक चौधरी, सीजी16 सीजी 8109 मालिक श्री सुशील यादव सीजी सीएम 4965 मालिक श्री अशोक चौधरी सीजी 16 सीटी 8629 मालिक श्री सुरेश कुमार। सीजी 16 सीपी 6892 मालिक श्री विनोद खलखो वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

72a942a6 8336 4641 ac95 8fe46e057d66
0b038f14 efb8 4b78 8365 b63c9becfbf6
67f79ac9 5092 4809 81b3 de5684579b6d

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए नियमित जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button