विश्व रेड क्रॉस दिवस पर उज्ञांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उद्देश्य कुमार साहू,

कोरिया, 07 मई 2026

सोनहत विकासखंड के ग्राम उज्ञांव में 8 मई 2026 को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस वर्ष की थीम “United in Humanity” (मानवता की सेवा के लिए एकजुट होना) के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है।

यह शिविर जिला प्रशासन के निर्देशन में, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के सहयोग से आयोजित होगा। रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

शिविर में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक जांच के साथ-साथ रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, थैलेसीमिया और एनीमिया जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। इसके अलावा महिलाओं की सामान्य शारीरिक समस्याओं और प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र की महिलाओं से अपील की है कि वे 8 मई को सुबह 10 बजे से ग्राम पंचायत उज्ञांव में आयोजित इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button