BAIKUNTHPUKOREAछत्तीसगढ़

सरगुजा ओलंपिक में जिले के 303 खिलाड़ी संभाग स्तर पर दिखाएंगे दम

उद्देश्य कुमार साहू

खेलमंच में भी दिखे खेल भावना की मिसालअपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र वैद्य

कोरिया, 20 मार्च 2026

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सरगुजा ओलंपिक 2025-26 के अंतर्गत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह प्रतियोगिता 21 मार्च से 23 मार्च 2026 तक सरगुजा संभाग मुख्यालय, अंबिकापुर में आयोजित होगी।

जिले में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तर के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में कोरिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

fe02ef22 ea3e 43dd a212 310b77a8d1c3

कोरिया जिले से कुल 303 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 154 पुरुष एवं 149 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों की व्यवस्था और संचालन के लिए 33 सदस्यीय स्टाफ दल भी नियुक्त किया गया है, जिसमें 21 पुरुष एवं 12 महिलाएं शामिल हैं।

अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा खेलमंच में भी खेल भावना की मिसाल कायम करें।

सरगुजा ओलंपिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और वे अपनी प्रतिभा के दम पर बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button