रागिनी गुप्ता की सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल

उद्देश्य कुमार साहू,
सभी विषयों में डिस्टिंक्शन, 480 अंक के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
कोरिया,2026
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2026 में कोरिया जिले की छात्रा रागिनी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। रागिनी ने कुल 500 में से 480 अंक (96%) हासिल कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।

प्राप्त अंकतालिका के अनुसार रागिनी ने हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डिस्टिंक्शन प्राप्त किया। हर विषय में उनके अंक 90 से ऊपर रहे, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है।
रागिनी की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने इसे अनुशासन, नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया है।
परिजनों ने बताया कि रागिनी शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती रही है और उसने लक्ष्य तय कर निरंतर तैयारी की, जिसका परिणाम आज सामने है।
स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने रागिनी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।


