बिलासपुर

संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269 वीं जयंती खोरसी मुड़पार में धूमधाम से मनाई गई…..

राहुल देव राय

मस्तुरी : मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम खोरसी मुड़पार में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सभापति पृथ्वीवाला राय के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं सतनामी समाज के लोग शामिल हुए।

img 2097

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास जी के प्रतीक जैतखाम पर झंडा चढ़ाकर की गई। इसके पश्चात पंथी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मनमोहक पंथी नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

img 2098

इस अवसर पर भाजपा नेता पृथ्वीपाल राय ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन दिन में कराया। उनका कहना है कि इससे आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इस पहल का सतनामी समाज के लोगों ने स्वागत किया और इसे सराहनीय कदम बताया।

img 2095

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और समाज के लोगों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

Back to top button