close
कोरबा

कोरबा लोकसभा की सीट जा सकती है कांग्रेस के झोली में, सुबह से बनी हुई है बढ़त, मतगणना के 4 घंटे बाद 4 हजार से ज्यादा की बढ़त

bhiya
gupta
renuka
shaym
Shadow

कोरबा। कोरबा लोकसभा चुनाव का रिजल्ट विधानसभा चुनाव की तरह ही अप्रत्याशित होने की ओर जाते नजर आ रही है क्योंकि सुबह मतगणना शुरू होने के बाद से अब जब 4 घंटे होने वाले हैं लगातार कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ही आगे चल रही है। स्थिति यह है कि कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 4 हजार से ज्यादा की बढ़त मिली हुई है तो भाजपा की रफ्तार आगे नहीं बढ़ने से भाजपा खेमे में सन्नाटा पसर गया है। सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी शांत बैठ गए हैं। दूसरी ओर कांग्रेसी खेमे में उत्साह बढ़ता जा रहा है। कुछ घंटे और बढ़त इसी तरह बनी रही तो कोरबा लोकसभा सीट कांग्रेस की झोली में जा सकती है। हालाकि गैर सरकारी आंकड़े के हिसाब से दोपहर 12 बजे तक ज्योत्सना महंत करीब 10 हजार वोट से आगे है।

4 घंटे बाद का सरकारी डाटा

ज्योत्सना महंत को मिले वोट: 95555

सरोज पांडेय: 91304

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!